किसी व्यक्ति को सपने आना एक सामान्य बात है, लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति को आने वाले सपनो में कोई न कोई विशेष संकेत ज़रूर होते है। सपनों का महत्व कितना अहम होता है यह हमारे पुराणों में भी बताया गया है। ऐसा हर किसी के साथ होता है की कई बार हमे सपने में पिछली घटनाएं दिखती है या फिर हमारे साथ होनेवाली घटनायों से हमे सपने आगाह कराते है ।
अब सपने तो सपने होते है कभी वो शुभ होते है तो कभी अशुभ लेकिन सभी में कुछ ना कुछ संकेत जरुर होते है। अब कैसे सपनो से हमे अपने भविष्य में होने वाली होनी या अनहोनी का पता चल सकता है ।आइए जानते हैं कौन से हैं वो संकेत…
- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में किसी की या खुद की फटी हुई जेब देखते हैं तो यह अशुभ संकेत होता है जो कि आपको धनहानि का संदेश देता है। इसके अलावा खुद की जेब कटते हुए देखना भी धनहानि का संकेत देता है।
2) अगर आपको सपने में उल्लू दिखता है तो यह आपके साथ होने वाली अनहोनी का संकेत देता है।
3) तो वहीं अगर आप सपने में किसी पेड़ को कटते हुए देखते है या कोई बाढ़ को तो आपको धनहानि का संकेत मिलता है , ऐसा इसिलए क्यूकी कहा जाता है की पेड़ कटते देखना अच्छा संकेत नही होता है।
4 ) यदि आप सपने में झाड़ू देखते है तो इसका संबंध लक्ष्मी और धन से हो सकता है, मतलब यह कि अगर आपको झाडू़ सपने में दिखाई देती है, तो यह आने वाले समय में धनहानि होने का संकेत देता है।